पूर्वांचलियों के सम्मान में JDU भी मैदान में, नीतीश की पार्टी ने केजरीवाल को खूब सुनाया

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

दिल्ली में जारी पूर्वांचलियों को लेकर राजनीति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भी सामने आ गई है। नीतीश की पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने जो बयान दिया है, उससे उनकी हताशा स्पष्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें अपनी हार का आभास हो गया है। दिल्ली देश की राजधानी है, किसी की जागीर नहीं। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की एक और गारंटी, बोले- सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए RWA's को पैसे देगी AAP सरकार

बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति अरविंद केजरीवाल का रवैया शुरू से ही अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग हमेशा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर तल्ख टिप्पणी करते हैं जो गलत है। पूरे भारत में हम कहीं भी जा सकते हैं, कहीं भी रह सकते हैं और कहीं भी काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल का रिकॉर्ड देखें तो भारत में सबसे ज्यादा इंजीनियर बिहार से हैं, कई आईएएस बिहार से हैं और डॉक्टर भी बिहार से हैं। अरविंद केजरीवाल बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों की हताशा से पीड़ित हैं। 

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी