बयान बहादुरों पर जदयू की बड़ी कार्रवाई, PK और पवन वर्मा को दिखाया गया बाहर का रास्ता

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2020

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। संयमित भाषा के लिए पहचान रखने वाले नीतीश कुमार द्वारा बीते दिनों पवन वर्मा और प्रशांत किशोर पर जिस तरह गुस्सा निकाला था। उसके बाद से ही ये संकेत लगने लगे थे कि आने वाले दिनों में दोनों पर कुछ बड़ी कार्रवाई हो सकती है या दोनों खुद ही पार्टी छोड़ सकते हैं।

पार्टी के प्रवक्ता जिस भाषा में बोलते हैं नीतीश भी उसी अंदाज़ में बीते दिनों नजर आए थे और दो टूक कह दिया था कि जिसको पार्टी से बाहर जाना है वो जा सकता है। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे लेने को लेकर नीतीश कुमार ऐसे झूठ कैसे बोल सकते हैं। आपने एक नाकाम कोशिश की है। मेरा रंग आपके जैसा नहीं है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा