JDU का दावा, NDA में कोई भ्रम नहीं, जीतेंगे 200 से ज्यादा सीटें, नीतीश फिर बनेंगे सीएम

By अंकित सिंह | Apr 29, 2025

बिहार चुनाव को लेकर जदयू ने बड़ा दावा कर दिया है। बिहार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए में बिलकुल भी कोई भ्रम नहीं है। चिराग पासवान ने भी कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी यही कहा है। विपक्ष ये खबर फैला रहा है कि एनडीए एकजुट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि एनडीए एकजुट है, नीतीश कुमार एक बार फिर सीएम बनेंगे और अगले पांच सालों में बिहार आर्थिक रूप से काफी तरक्की करेगा। 

हालांकि, इस बात की सबसे ज्यादा संभावना थी, उसपर बात नहीं बन सकी। तेजस्वी को फिलहाल सीएम फेस बनाने को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। बिहार के छोटे गटक दल इसके लिए तैयार हैं, हालांकि, कांग्रेस फिलहाल इसमें अड़ंगा लगा रही है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा और सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि, बैठक से पहले यह माना जा रहा था कि तेजस्वी यादव को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन इस बैठक में सीएम फेस को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। सिर्फ तेजस्वी यादव को कोऑर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बना दिया गया। ऐसे में कांग्रेस ने बाजी को अपने हाथों में कर ली है। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: RJD के कैंडल मार्च में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, BJP बोली- ये दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक

इससे एक संदेश यह गया है कि गठबंधन में सिर्फ लालू यादव या तेजस्वी यादव की नहीं चलेगी बल्कि कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों पर भी एक अहम जिम्मेदारी होगी। जो सीएम, डिप्टी सीएम और सीट शेयरिंग पर निर्णय लेंगे। कांग्रेस का साफ तौर पर कहना है कि 2025 चुनाव को लेकर सभी निर्णय कोऑर्डिनेशन कमिटी ही करेगी। बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल