जदयू की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2018

पटना। जदयू ने आज कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बिहार को विशेष दर्जा देने से इनकार करना ‘‘अन्याय’’ के बराबर है। जदयू ने सवाल किया कि केंद्र राज्य को विशेष सहायता मुहैया कराने की कोई प्रतिबद्धता क्यों नहीं जता रहा है जैसा वह आंध्र प्रदेश में कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जदयू ने एक वर्ष से कम समय पहले ही भाजपा नीत राजग के साथ एक गठबंधन किया है। 

जदयू महासचिव आर सी पी सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रघुराम राजन समिति ने बिहार को 10 सबसे कम विकसित राज्यों में शामिल किया था। समग्र विकास सूचकांक के आधार पर तैयार सूची में हमारा स्थान नीचे से दूसरा है।’’ सिंह राज्य के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और शहर के विचार मंच ‘एशियन डेवलप्मेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (एडीआरआई) द्वारा संयुक्त रूप से बिहार को सहायता की मांग पर जोर देने के लिए आहूत सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद बोल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

TMKOC | Gurucharan Singh Missing Case | लापता गुरुचरण सिंह जल्द करने वाले थे शादी, आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना, रिपोर्ट

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई