जदयू कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को, गठबंधन पर नीतीश ले सकते हैं बड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

नयी दिल्ली। जनता दल (यूनाईटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नौ जून को पटना में होगी। केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में जद यू द्वारा एक मंत्री पद के ‘‘सांकेतिक प्रतिनिधित्व’’ की पेशकश ठुकराने के बाद यह बैठक होने वाली है।

जद यू के प्रवक्ता के सी त्यागी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसलिए हो रही है कि चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक सांगठनिक चुनावों एवं अन्य प्रक्रियाओं को अक्टूबर तक पूरा करना है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे ज्यादा राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी पर शिवसेना ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- शब्दों के खेल से दूर नहीं होगी समस्या

हालांकि जद (यू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी दल के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया है लेकिन हाल में अपनी सरकार में अपनी ही पार्टी के आठ विधायकों को शामिल करने और भाजपा के किसी भी विधायक को शामिल नहीं करने के उनके निर्णय से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों के बीच खटास आ गई है। त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और रहेगी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन