देश में ‘अघोषित आपातकाल’, जदयू ने प्रस्ताव पेश कर कहा- सभी विपक्षी दलों को होना होगा एकजुट

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

बिहार की राजनीति इन दिनों काफी गर्म है। भाजपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार को भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार को 2024 चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से भावी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा है। इन सब के बीच आज पटना में जदयू कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल हुए। पार्टी की बैठक में आज कुछ प्रस्ताव पास किए गए हैं। जदयू के प्रस्ताव में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी आवाजों को शांत कराने की कोशिश कर रही है; देश में ‘अघोषित आपातकाल’ लगे होने का दावा किया गया।

इसे भी पढ़ें: तिरंगा लिए हुए STET अभ्यर्थी पर लाठियां भांजने वाले ADM को जांच कमेटी ने माना दोषी, एक सप्ताह में मांगा गया जवाब

इन सबके बीच आज जदयू कार्यालय पहुंचते ही नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई। नारेबाजी में कहा गया  ‘‘देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’’ । नीतीश कुमार ने अपने समर्थकों का विनम्रता से अभिवादन भी स्वीकार किया। हाल के दिनों में ही जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर कुछ पोस्टर लगे थे जिसमें लिखा था ‘‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा’’, ‘‘आगाज हुआ, बदलाव होगा’’ जिससे यह स्पष्ट होते नजर आ रहा है कि जदयू नीतीश कुमार को फिलहाल राष्ट्रीय भूमिका में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर देखें तो बिहार की पॉलिटिक्स में अभी बहुत कुछ होना बाकी है। 2024 चुनाव को लेकर बिहार चुनावी अखाड़ा बनता दिखाई दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद