RJD के साथ नजदीकियों की अटकलों को JDU ने नकारा, कहा- हम NDA के साथ मजबूती से हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने विधानसभा परिसर के अंदर मुख्यमंत्री नितीश कुमार और राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुलाकात को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगायी जा रही अटकलों को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि राजद के साथ कोई  नज़दीकियां  नहीं हैं, हम राजग के साथ मजबूती से हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष और सरकार लोकतंत्र के दोपहियों के समान हैं और प्रतिपक्ष के लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात को अस्वभाविक नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि यह राजनीतिक मुलाकात है।

इसे भी पढ़ें: PK के ''बात बिहार की'' कैंपेन पर लगे कंटेंट चोरी के आरोप, जेडीयू बोली- अनु मलिक बन गए हैं

यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल के अंत में जदयू और राजद फिर से साथ होंगे, वशिष्ठ ने इसे खारिज करते हुए कहा कि राजद के साथ कोई  नज़दीकियां  नहीं। हमलोग राजग में मजबूती से हैं और आगे भी रहेंगे। भाकपा नेता कन्हैया कुमार के सीएए—एनपीआर—एनआरसी के खिलाफ अभियान के बारे में पूछे जाने पर वशिष्ठ ने कहा कि जिनके पास कोई कार्यक्रम नहीं वे ही संविधान बचाने की बात करते हैं। वशिष्ठ ने कहा कि एक मार्च को पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “कार्यकर्ता सम्मेलन” में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत