BJP और BSP से JDU की खास अपील, मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ ना उतारे उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Nov 11, 2022

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जारी हैं। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मैनपुरी सीट पर विजय किसे मिलेगी। दरअसल, मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए नाक का सवाल भी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई है। मुलायम सिंह यादव की विरासत को संभाले रखना अखिलेश यादव के समक्ष बड़ी चुनौती है। हालांकि, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पिछले दिनों कहा था कि मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। इसके बाद से माना जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि, इसको लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक आने वाले दिनों में होने वाली है। 

 

इसे भी पढ़ें: सपा का पारिवारिक गढ़ मैनपुरी बन सकता है 'पारिवारिक जंग' का केंद्र, डिंपल को टक्कर देने उतर सकती हैं अपर्णा


मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू है और अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल यादव के लिए मैनपुरी सीट काफी सुरक्षित मानी जा रही है। कन्नौज की पूर्व सांसद रही डिंपल यादव वहां से चुनाव हार चुकी हैं। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मैनपुरी उप चुनाव को लेकर भाजपा और उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों से खास अपील की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता किसी त्यागी ने कहा कि हम भाजपा और बसपा सहित सभी दलों से (मैनपुरी सीट से) चुनाव न लड़ने और डिंपल यादव का समर्थन करने की अपील करते हैं। यह मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

इसे भी पढ़ें: डिंपल को मैनपुरी से उतारकर अखिलेश ने परिवार के झगड़े को किया कम, शिवपाल भी नहीं कर सकेंगे बहू का विरोध


जदयू नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और मजदूर वर्ग के बड़े नेता थे तथा उनके योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने स्वीकार किया है। इन सब के बीच खबर यह भी है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डिंपल यादव 14-15 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मैनपुरी के सपा अध्यक्ष ने डिंपल यादव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डिंपल यादव 14-15 नवंबर को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मैनपुरी के सपा अध्यक्ष ने डिंपल यादव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदा। 

प्रमुख खबरें

World AIDS Vaccine Day 2024: हर साल 18 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे, जानिए क्या है इतिहास

Afghanistan में गोलीबारी में तीन विदेशी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत

Delhi में तीन स्थानों पर लगी भीषण आग, कोई हताहत की सूचना नहीं

Himachal में चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में