खराब Digestion से हैं परेशान? आजमाएं Jeera-Ajwain Water, मिलेगी गैस और Bloating से तुरंत राहत

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 18, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अनहेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। गलत खानपान के कारण भी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। जब हमारा डाइजेशन खराब होने लगता है, तो हमे लगता है कि पाचन को दुरुस्त करना काफी जरुरी है। 

वैसे जीरा अजवाइन दोनों ही पाचन के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं और यह गट को हेल्दी बनाए रखता है। आइए आपको बताते हैं, जीरा और अजवाइन गट को किस तरह से सुधारता है। 

पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकता है जीरा-अजवाइन का पानी

 - गौरतलब है कि जीरा और अजवाइन का पानी, ब्लोटिंग, गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी कम करता है। खाना भी अच्छे से पचता है और पेट भी नहीं फूलता है।

 - दरअसल, अजवाइन में थाइमोल होता है। वैसे यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे फूड ब्रेकडाउन आसानी से करता है।

 - वैसे जिन लोगों का पाचन मंद यानी के धीमा होता है और खाना अच्छे से हजम नहीं होता है, उन लोगों को इसका सेवन जरुर करना चाहिए।

 - लिवर अच्छे से फंक्शन नहीं करता, तो भी पाचन खराब होने की समस्या होने लगती है। ऐसे में जीरा और अजवाइन का पानी लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

 - वैसे यह पानी एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह कार्य करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

 - वही, पित्त का बहाव तेज होता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

कब पिएं जीरा व अजवाइन का पानी?

 - सुबह खाली पेट जीरा-अजवाइन का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है।

 - सबसे पहले रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रखें।

 - सुबह इसे उबाल लें और छानकर खाली पेट पिएं।

 - यदि आपने खाने से आधा घंटा पहले या आंधा घंटा बाद इसे पी सकते हैं। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार इसको सुबह पीना सबसे उचित होता है। 

प्रमुख खबरें

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल

Mamata Banerjee का केंद्र पर प्रहार, Sonam Wangchuk के बहाने कहा - Democracy में बातचीत ही एकमात्र रास्ता

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

डील कराने वालों को भी नहीं बख्श रहा ईरान, आगे का क्या है खौफनाक प्लान?