Jennifer Lopez ने लॉस एंजिल्स कोर्ट में Ben Affleck से तलाक के लिए अर्जी दी, इस दिन आधिकारिक तौर पर होंगे अलग

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2024

हॉलीवुड एक्टर जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अपने तलाक को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों अपनी शादी के दो साल बाद तलाक ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार 20 अगस्त को जेनिफर लोपेज ने लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों के आधिकारिक तौर पर अलग होने की तारीख 26 अप्रैल बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic की घोषणा, नेटिज़न्स चाहते हैं- विक्की कौशल, अक्षय कुमार, आदित्य रॉय कपूर लीजेंड क्रिकेट स्टार की भूमिका निभाएं

फैंस को पसंद है जेनिफर और बेन की जोड़ी

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं। बता दें कि जेनिफर और बेन की शादी साल 2022 में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने दो बार शादी की है। वो भी एक ही साल के लगातार दो महीनों में। पहली शादी उन्होंने जुलाई 2022 में लास वेगास में की थी। इसके बाद इस जोड़े ने अगस्त 2022 में दूसरी शादी की, जो जॉर्जिया में हुई। दोनों ने ठीक दो साल पहले 20 अगस्त 2022 को जॉर्जिया में एक बड़े समारोह में फिर से शादी की।

इन फिल्मों में किया साथ काम

बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने साथ में दो फिल्में कीं। दोनों को 2003 में मार्टिन ब्रेस्ट की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म 'गिगली' और 2004 में केविन स्मिथ की कॉमेडी फिल्म 'जर्सी' में साथ देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 2002 से 2004 तक एक-दूसरे को डेट किया। खबरों के मुताबिक फिल्म जर्सी की रिलीज से पहले दोनों अलग हो गए।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Aniruddhacharya जी महाराज को मिला Bigg Boss 18 का ऑफर, जानें कौन -कौन आने वाला है?

परिवार के साथ समय बिताने के लिए टूर कैंसिल किया

लोपेज ने अपने हालिया एल्बम 'दिस इज मी नाउ' में भी इस रिश्ते को स्पष्ट रूप से संबोधित किया। यह एल्बम उनके 2002 के एल्बम 'दिस इज मी देन' का सीक्वल है। उन्होंने मई में अपना 'दिस इज मी नाउ' टूर कैंसिल कर दिया था। उनकी टीम ने एक बयान जारी करते हुए लिखा, "जेनिफर अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी ले रही हैं।"

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती