Wicked के प्रीमियर में शामिल हुईं Jennifer Lopez, भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी फ्लॉन्ट की

By एकता | Nov 11, 2024

हॉलीवुड की हसीनाएं भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कपड़ों और गहनों की दीवानी है और ये बात किसी से छुपी नहीं है। कई हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड स्टार्स को सब्यसाची के डिजाइन में देखा जा चुका है। अब अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज सब्यसाची के शानदार मास्टरपीस को पहनकर चर्चा बटोर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: The Witcher से लेकर Game of Thrones तक, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फैंटेसी ड्रामा

इससे पहले नवंबर में, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2024 के दौरान गोल्डन ग्लोब्स पार्टी के लिए जेनिफर लोपेज ने सब्यसाची हाई ज्वेलरी को चुना था। उन्होंने हाई-एंड ब्रांड के झुमके, एक कफ और एक अंगूठी पहनी थी। बता दें, जेनिफर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति बेन अफ्लेक से तलाक लेने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल