18 साल बाद बेन एफ्लेक संग रेड कारपेट पर उतरी जेनिफर लोपेज, दोनों का किसिंग वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Sep 11, 2021

एक लंबी छुट्टी मनाने के बाद हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक वापस अमेरिका आ गये हैं। दोनों एक साथ वेनिस फिल्म फेस्टिवल पहुंचे। जहां दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक शानदार ड्रेस के साथ वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरे। यह जोड़ी वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेन एफ्लेक की फिल्म द लास्ट ड्यूएल के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर एक साथ पहुंची। दोनों के साथ में आने का जो अंदाज था उसे तस्वीरों में कैद कर दिया गया बाद में इन तस्वीरों ने निस्संदेह इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

52 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपनी शानदार ड्रेस को एक्सेसराइज़ करने के लिए चमकीले पीले और सफेद हीरे से सजे कार्टियर ब्रेसलेट, अंगूठियां और झुमके भी चुने। उन्होंने जेएलओ ब्यूटी के साथ अपना ग्लैम पूरा किया जिसमें शिमरी-स्मोकी आई शैडो, ग्लॉसी न्यूड लिप शेड, ब्लश्ड गाल, बीमिंग हाइलाइटर और शार्प कॉन्टूर शामिल थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता