जेट एयरवेज कर्मचारी समूह, आदि ग्रुप ने मिलकर विमानन कंपनी के लिए बोली लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

नयी दिल्ली। जेट एयरवेज की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसके कर्मचारियों के एक समूह और आदि ग्रुप ने मिलकर बोली लगाने की शुक्रवार को घोषणा की। यह जेट एयरवेज को खरीदने की अपने तरह की पहली ऐसी पहल है। कर्ज के बोझ से दबी जेट एयरवेज देश की पहली ऐसी विमानन कंपनी है जो एनसीएलटी की प्रक्रिया का सामना कर रही है। एनसीएलटी में कंपनी के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक ने 26 अन्य ऋणदाताओं की ओर से 20 जून को दिवाला एवं शोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने की याचिका दायर की थी।

जेट एयरवेज पर बैंकों का करीब 8500 करोड़ रुपया और वेंडरों, पट्टा देने वालों और कर्मचारियोंइत्यादि का 25,000 करोड़ रुपया बकाया है। कर्मचारियों के समूह और आदि ग्रुप ने एक बयान के माध्यम से इस साझेदारी की घोषणा की। संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह भारतीय विमानन उद्योग के इतिहास में एक नए सवेरे की शुरुआत है। यह पहली बार होगा जब किसी विमानन कंपनी का प्रत्येक कर्मचारी उसका मालिक होगा और उसका परिचालन भी कर रहा होगा। यह प्रधानतंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास‘ के जैसा है।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द