जेट एयरवेज के बी 737 विमान पट्टे लेने पर गौर कर रहा है एयर इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

मुंबई। सस्ती दर कीविमानन सेवाएं देने वाली एयर इंडिया की इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस निजी क्षेत्र की जेट एयरवेज के कुछ बोइंग 737 विमान पट्टे पर लेने को लेकर गौर कर रही है। पट्टे का किराया नहीं देने के कारण ये विमान फिलहाल देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर खड़े हैं। नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर दिया है। इससे पहले, किराया नहीं देने के कारण 69 विमान परिचालन से हट गये थे।

बाद में 16 अप्रैल को कंपनी ने अस्थायी रूप से सेवा बंद करते हुए बेड़े में शामिल अन्य विमानों का परिचालन भी बंद कर दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्याम के सुंदर ने कोच्चि से फोन पर कहा की हम जेट एयरवेज के बी737 विमानों को पट्टे पर लेने पर गौर कर रहे हैं लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। वास्तविकता यह है कि कई अन्य चीजें हैं जिसपर गौर करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का आग्रह किया

कोच्चि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन का मुख्यालय है। यह पूछे जाने पर कि कंपनी जेट एयरवेज के कितने विमानों को ले सकती है, उन्होंने कहा की अभी ऐसी कोई संख्या नहीं है। श्याम सुंदर ने यह भी कहा कि एयरलाइन जेट एयरवेज के 50 कमांडर नियुक्त करने की योजना है। इसमें 20 को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन