नए प्रवर्तक मिलने तक जेट एयरवेज के ऋणदाता ले सकते हैं कंपनी में हिस्सेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। कर्ज के बोझ में दबी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के ऋणदाता कंपनी के नए प्रवर्तक मिलने तक उसमें अहम हिस्सेदारी ले सकते हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी का नया प्रवर्तक मिलने में अभी भी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। एक बार वह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो बैंक इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच देंगे।

भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाला बैंक समूह पिछले पांच महीने से नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के लिए समाधान योजना पर काम कर रहा है। कंपनी पर करीब 8,200 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है और उसे मार्च के अंत तक 1,700 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान करने की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज के ऋणदाता कंपनी में अहम हिस्सेदारी ले सकते हैं। यह नए प्रवर्तकों के आने तक कंपनी को अंतरिम राहत देगा।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज ने किराया नहीं चुका पाने के चलते चार और विमान खड़े किए

प्रमुख खबरें

अफसरों जिम्मेदार ठहराने से होगा समस्याओं का समाधान

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार