जेवर विधान सभा को मिली एक और ऐतिहासिक सौगात: जेवर एयरपोर्ट आरंभ होने के बाद , इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा राजकीय महिला महाविद्यालय

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 15, 2026

जेवर विधानसभा क्षेत्र की बेटियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत निर्मित राजकीय महिला महाविद्यालय, जेवर अब इसी शैक्षणिक सत्र से संचालित होगा। शासन द्वारा महाविद्यालय को प्रारंभ किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा दिनांक 16 जुलाई 2026 से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। साथ ही, शासन द्वारा तीन शिक्षकों की तैनाती भी कर दी गई है, जिससे नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ सुनिश्चित हो सकेगा।

यह उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय का निर्माण जेवर विधायक के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ था तथा 7 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था।

जेवर क्षेत्र में स्वतंत्रता के सात दशकों बाद भी बेटियों के लिए कोई समर्पित राजकीय डिग्री कॉलेज उपलब्ध नहीं था। इस महाविद्यालय के प्रारंभ होने से अब ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की छात्राओं को स्नातक शिक्षा के लिए दूरस्थ शहरों अथवा निजी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे उच्च शिक्षा का विस्तार होगा, बालिका शिक्षा को नई गति मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण को भी महत्वपूर्ण बल प्राप्त होगा।

हाल ही में जेवर क्षेत्र के किसान प्रतिनिधिमंडल ने पहली उड़ान के माध्यम से लखनऊ पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके आवास पर भेंट की थी। इस अवसर पर जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि क्षेत्र की बेटियों के हित में राजकीय महिला महाविद्यालय का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ कराया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज यह बहुप्रतीक्षित महाविद्यालय इसी सत्र से प्रारंभ होने जा रहा है।

जेवर विधायक ने बताया- “आज का दिन जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और खुशी का दिन है। वर्षों से हमारी बेटियाँ जिस राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रतीक्षा कर रही थीं, वह अब इसी सत्र से प्रारंभ होने जा रहा है। यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के सपनों, उनके उज्ज्वल भविष्य और महिला सशक्तिकरण की नई शुरुआत है।”

“मैं जेवर विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, अभिभावकों, छात्राओं एवं विशेष रूप से हमारी बेटियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे विश्वास है कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का नया केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नई दिशा देगा।”

आगे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धीरेन्द्र सिंह के कहा त्र- “मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने जेवर क्षेत्र की जनता और हमारी बेटियों की भावना का सम्मान करते हुए इस महाविद्यालय को इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण आज क्षेत्र की हजारों बेटियों का उच्च शिक्षा का सपना साकार हो रहा है।”

“प्रदेश सरकार द्वारा समयबद्ध रूप से शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कराने का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ की भावना को धरातल पर साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।''

प्रमुख खबरें

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार

ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी

भारत का USTR पर डबल अटैक, अमेरिका को अच्छे से ठोका

Punjab Congress का पावर गेम चरम पर: Channi-Bajwa मिले, Rahul Gandhi ने की बैठक