काली मंदिर तक आसान हुई राह, जेवर में 5.71 करोड़ की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित मार्ग

By प्रेस विज्ञपति | Oct 08, 2025

जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडी श्यामनगर से अस्तौली फाटक एवं काली मंदिर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा ग्रामवासियों के साथ किया गया। यह मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था  में था तथा जलभराव की वजह से कई ग्रामों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप अब उपरोक्त मार्ग का निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा।

शुभारंभ के मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। उपरोक्त मार्ग के निर्माण कार्य ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी और आज इसका शुभारंभ दर्जनों ग्रामों के लोगों को सहूलियत पहुंचाएगा। जनता की अपेक्षाएं ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं। ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके निरंतर प्रयासों से जेवर विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज़ हुई है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में BJP का 'ऑपरेशन DMK', विजय के वोटों पर भी नजर, नवंबर में बड़े सियासी बदलाव के संकेत

एक राष्ट्र, एक चुनाव, लोकतांत्रिक एकता और सुशासन की दिशा में सराहनीय कदम

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को दनकौर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया का सरलीकरण नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र की स्थिरता, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बार-बार चुनावों से जहां संसाधनों का फिज़ूलखर्ची के साथ साथ सरकार और शासन की निरंतरता भी प्रभावित होती है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि हमारे संविधान और संस्कृति का मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है, अर्थात पूरी धरती एक परिवार है। जब राष्ट्र एक दिशा में, एक भावना से आगे बढ़ेगा, तभी सच्चे अर्थों में यह भावना साकार होगी। एक राष्ट्र, एक चुनाव इसी एकता और समरसता की भावना को मजबूत करता है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित बच्चों का आह्वान करते हुए कहा कि "देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने में छात्रों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित के विषयों पर विचार करने और सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में नहीं कटेगी बिजली! केजरीवाल की गारंटी, अगले साल से 24 घंटे आपूर्ति

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज को अल्फा-I में स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रति अपने समर्थन और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तार से जानकारी दी। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी पहल नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही इसका उद्देश्य पूर्ण रूप से हासिल किया जा सकता है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ने पत्रकार वार्ता में आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक, शैक्षिक और तकनीकी क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। देशवासी  स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ाएं, स्वरोजगार के अवसरों को अपनाएं और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल करें।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि "इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे कदम उठाकर भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें।"

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics: एक ही विमान में Fadnavis और Uddhav Thackeray, क्या कोई नई खिचड़ी पक रही है?

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?