चंद्रो तोमर के घर पहुंचे जेवर विधायक, कहा -उनके सम्मान में नोएडा में जल्द एक समारोह होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

बागपत (उप्र)। गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह नेबृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रो तोमर के सम्मान में जल्द एक समारोह नोएडा में आयोजित किया जाएगा। बड़ौत विधायक केपी मलिक के साथ जौहड़ी गांव में अंतरराष्ट्रीय शूटर चंद्रो तोमर के घर पहुंचे भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने तोमर के बेटे विनोद तोमर, पौत्री शूटर शेफाली व शेफाली के पति सुमित राठी आदि स्वजन से मुलाकात के बाद चंद्रो तोमर के सम्मान समारोह की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो ने ग्रामीण स्तर पर शूटिंग को नये आयाम तक पहुंचाया। इस क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, वह नारी सशक्तिकरण की उत्कृष्ट मिशाल हैं। उनसे प्रेरणा लेकर ही आज ग्रामीण क्षेत्रों की कई युवतियां पिस्तौल और राइफल से निशाना साधते हुए देखी जाती हैं।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम