By प्रेस विज्ञप्ति | May 06, 2024
जैसा की विदित ही है कि जनपद गौतमबुद्धनगर की कोतवाली बीटा- II के अंतर्गत ग्राम नटों की मढैया, जहां कृष्ण कुमार शर्मा एक रेस्टोरेंट चलाते थे, से दिनांक 01 मई 2024 को उनके 15 वर्षीय बेटे कुणाल शर्मा का पहले अपहरण कर लिया जाता है और फिर हत्या कर दी जाती है, जिसका शव दिनांक 05 मई 2024 को बुलंदशहर स्थित गंग नहर में पाया जाता है।