By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025
झारखंड के जमशेदपुर शहर में बुधवार दोपहर बंदूक के बल पर आभूषण की एक दुकान में लूटपाट की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास हुई।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनोज ठाकुर ने घटना के बाद दुकान का मुआयना किया। ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुकान में पहुंचे। पुलिस ने बताया कि लूटे गए आभूषणों में पांच सोने की चेन भी हैं। पुलिस ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।