Jhansi में बच्ची से बलात्कार के प्रयास के मामले में युवक को 20 साल की कठोर कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

झांसी की एक अदालत ने 40 वर्षीय व्यक्ति को 2021 में तीन वर्षीय बच्ची से बलात्कार के प्रयास के मामले में 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और विशेष पॉक्सो न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने हरियाणा के भिवानी जिले के दोषी रामकिशन पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा के अनुसार, 28 जुलाई, 2021 को लड़की की मां कपड़े धोने के लिए बाहर गई थी तभी रामकिशन, जो नाबालिग के पिता के साथ मजदूर के रूप में काम करता था, शराब के नशे में घर में घुस आया और बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।

भारतीय दंड संहिता और बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाए जाने के बाद, अदालत ने रामकिशन को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज

Pakistan Operation Ghazab-Lil-Haq: पाकिस्तान की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 640 से अधिक अफगान तालिबान आतंकी ढेर

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल