झारखंड : दुमका में स्कूल जा रही 12वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

दुमका (झारखंड)। दुमका जिले के गोपीकंदर थाना क्षेत्र में छठी कक्षा की 12 वर्षीय एक बच्ची के साथ दो लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार की है और आरोपी पीड़िता को गोड्डा के जंगल में छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दुमका के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने  बताया कि नाबालिग छात्रा के परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सिकीय जांच करवायी और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 'TMC से नैतिकता सीखने की जरूरत नहीं', WB पुलिस को दिलीप घोष की चुनौती, कहा- मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ

पीड़िता के मुताबिक मारूती वैन चालक उसे टैम्पो से गोड्डा जिले के एक जंगल में ले गया, जहां उसे धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो उसकी हत्या कर देगा। पीड़िता ने बताया कि वैन चालक ने उसके साथ गोड्डा के जंगल में बलात्कार किया जबकि दूसरे व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया था। बच्ची के मुताबिक आरोपी उसे जंगल में छोड़कर चला गया, जहां से वह पैदल चलकर नजदीकी गांव पहुंची और ग्रामीणों की घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने बताया कि एक ग्रामीण उसके गांव को जनता था और उसी ने रात को आश्रय दिया और बृहस्पतिवार की सुबह उसे घर पहुंचाया। पीडिता ने बताया कि एक आरोपी ने मास्क लगाया था जबकि दूसरे को सामने आने पर वह पहचान लेगी। बच्ची इस समय दुमका के मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंसारी ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्रमुख खबरें

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

नासा ने 4.3 अरब डॉलर की रोमन अंतरिक्ष दूरबीन की प्रक्षेपित, 16 लाख किमी का सफर शुरू

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी