Jharkhand: घुसपैठ को लेकर राहुल की चुप्पी पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- वोट बैंक की राजनीति छोड़ें, देश के लिए सोचें

By अंकित सिंह | Nov 09, 2024

झारखंड चुनाव में भाजपा लगातार बांग्लादेशी घुसपैठिए का मुद्दा उठा रही है। इन सबके बीच भाजपा ने इस मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चुप क्यों रहते हैं जब वे आदिवासी समुदाय की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं? कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है। राहुल गांधी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आज आप और हेमंत सोरेन बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवक्ता, उन्हें बचाने वाले लोग नजर आ रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति छोड़ें और देश के लिए सोचें। 

इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले Jharkhand में एक्टिव हुआ आयकर विभाग, CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर छापेमारी

भाजपा नेता हेमंत सोरेन पर वार करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि झारखंड की जनता का कितना पैसा सीएम और उनके लोगों ने दबा रखा है। एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। जांच एजेंसियां ​​अपने नियमों के तहत अपनी कार्रवाई करती हैं. लेकिन, मुझे आश्चर्य है कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड में कोयला से लेकर बालू तक, लौह अयस्क से लेकर बिजली बोर्ड तक, जल जीवन से लेकर महिला सम्मान तक, रक्षा भूमि से लेकर आदिवासी समाज की जमीन तक, सिर्फ एक ही काम हुआ है- घोटाला। झारखंड में भ्रष्टाचार की होड़ चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: राहुल गांधी को मोहन यादव ने बताया फुस्सी बम, बोले- उनमें दम नहीं, सोरेन सरकार पर भी लगाया बड़ा आरोप

इससे पहले असम के सीएम और झारखंड के बीजेपी सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होगा तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे। अपने बयान में हिमंता ने कहा कि हमें झारखंड में घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरसी और ऐसे सर्वे करने होंगे। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम यूसीसी लाएंगे लेकिन आदिवासियों को इससे दूर रखेंगे। अगर एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होगा तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हेमंत सोरेन चाहते हैं कि घुसपैठिए आएं क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं। 

प्रमुख खबरें

BJP में गए Bordoloi पर Imran Masood का तंज, Party में ज्यादातर हिंदू हैं, उनके जाने से फर्क नहीं

Uttar Pradesh में Yogi Govt. ने पूरे किये 9 साल, क्या अगले साल विधानसभा चुनावों में लग पायेगी जीत की हैट्रिक?

3000 रुपये महीने में कैसे मिलेगा रहना-खाना? आकांक्षा छात्रावास में बुक‍िंग का Step-by-Step तरीका

Bangladesh क्रिकेट में भूचाल: BCB की कूटनीतिक विफलता पर सरकार करेगी एक्शन