Jharkhand: कोलकाता जाने वाली बस से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त, तीन हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बस से बृहस्पतिवार को कुल 1.09 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी और इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पुलिस टीम ने बगोदर थाना क्षेत्र के औरा गांव के पास बस को रोका। वाहन जांच के दौरान दो लोगों के पास से 67 लाख रुपये और एक अन्य व्यक्ति के पास से 42.5 लाख रुपये नकद जब्त किये गये।

तीनों व्यक्तियों के पास से कुल मिलाकर 1.09 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। गया के रहने वाले तीनों को हिरासत में लिया गया है और नकदी जब्ती के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को जब्ती के बारे में सूचित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश