Jharkhand के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित असम के लिए सहायता की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। शर्मा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “झारखंड केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।”

उन्होंने कहा, “असम की जनता की ओर से मैं झारखंड की दयालु जनता और माननीय मुख्यमंत्री की उदारता की हृदय से सराहना करता हूं।” राज्य में बाढ़, भूस्खलन, आकाशीय बिजली और तूफान से अब तक कम से कम 113 लोग मारे गए हैं। असम के 10 जिलों में बाढ़ की वजह से 1.30 लाख से ज्यादा लोग अब भी प्रभावित हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री