झारखंड की एक अदालत ने बहू की हत्या के जुर्म में सास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

झारखंड के देवघर जिले की एक अदालत ने शनिवार को 60वर्षीय महिला को अपनी बहू की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-तृतीय राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने दोषी अनीता देवी (60) पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मृतका के बयान के अनुसार, उसके और उसकी सास के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद, वह अपने घर लौट आई, जहां सूखा भूसा रखा था। कुछ ही देर बाद, उसकी सास वहां आई और आग जला दी, जिससे उसकी साड़ी में आग लग गई। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। कुछ लोगों ने आग बुझाई, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। दस मार्च, 2025 को आरोप-पत्र दाखिल किया गया, जिसके बाद अदालत ने त्वरित सुनवाई की और अपना फैसला सुनाया।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया