झारखंड चुनावः भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, जेपी नड्डा को जीत का भरोसा

By अंकित सिंह | Nov 10, 2019

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री रघुबर दास को जमशेदपुर पूर्वी से और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को चक्रधरपुर से चुनाव लड़ना है। भाजपा की यह पहली सूची है। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में महागठबंधन की सीटों का हुआ बंटवारा, यहां देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में बहुत ही सकारात्मक सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन रघुवर दास जी को मिल रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार के कारण चेंज देखने को मिला है, इसीलिए लोगों का समर्थन उभर के आया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत से विषय जो लंबे समय से रुके हुए थे चाहे वो अनुच्छेद 370 हो, जीएसटी हो, ट्रिपल तलाक हो, उनको निर्णायक मोड़ पर ले जाने का काम हुआ है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल