Jharkhand Foundation Day 2024: 15 नवंबर को मनाया जाता है झारखंड स्थापना दिवस, आदिवासियों की मांग पर हुआ था राज्य का गठन

By अनन्या मिश्रा | Nov 15, 2024

हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इसी दिन यानी की 15 नवंबर 2000 को बिहार से 18 जिलों को अलग करके के झारखंड की स्थापना की गई थी। आज झारखंड अपना 15 नवंबर को 22वां स्थापना दिवस मना रहा है। झारखंड स्थापना दिवस के दिन ही इस राज्य के भगवान माने जाने वाले धरती बाबा यानी बिरसा मुंडा की जयंती होती है। 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से से छोटा नागपुर क्षेत्र को अलग करके इसको झारखंड नाम दिया गया। इस तरह से झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।


इतिहास

बता दें कि आदिवासियों द्वारा बहुत पहले से ही एक अलग राज्य की मांग की जा रही थी। क्योंकि आजादी के बाद से ही आदिवासी समुदाय और लोगों को सामाजिक आर्थिक लाभ बहुत कम मिला था। झारखंड को दो शब्दों झार और खंड शब्द से मिलकर बनाया गया है। जिसमें झार का अर्थ जंगल और खंड का मतलब भूमि होता है। इस तरह से झारखंड का अर्थ वन की भूमि होता है। यहां का राजकीय पशु भारतीय हाथी है और राजकीय पक्षी कोयल है। वहीं झारखंड की राजधानी रांची है।


झारखंड में कुल 24 जिले हैं। जिनको 5 प्रमंडल में बांटा गया है। इस राज्य का क्षेत्रफल करीब 79,716 वर्ग किमी है। क्षेत्रफल के आधार पर देखा जाए, तो झारखंड देश का 15वां बड़ा राज्य है। यहां पर पहाड़ी, वन्य जीव, अभ्यारण, अद्भुत झरने, दामोदर नदी आदि है। इसके अलावा यदि यहां के पवित्र स्थलों की बात करें, तो राज्य में पारसनाथ रजरप्पा और बैद्यनाथधाम जैसे पर्यटक स्थल हैं। 


तांबा अयस्क, अभ्रक, लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, ग्रेनाइट पत्थर, यूरेनियम, चांदी और डोलोमाइट जैसे मिनरल झारखंड को एक समृद्ध राज्य बनाता है। देश में जितने भी खनिज भंडार हैं, उसका 40 फीसदी हिस्सा झारखंड राज्य में पाया जाता है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!