Jharkhand: जमशेदपुर में घर से आभूषण लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक घर से 16 लाख रुपये के आभूषण लूटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महेश गौड़ ने एक दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद शनिवार को गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि गौड़ के घर में चोरी उस समय हुई जब परिवार 29 दिसंबर की रात को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और कुछ आभूषण बरामद किए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US-Israel-Iran War Live Updates: Riyadh में US Embassy पर Drone Attack, भड़के Donald Trump बोले- जल्द लेंगे बदला!

West Asia में जंग की आग, Crude Oil की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, Iran संकट से सहमा बाजार।

Middle East महासंग्राम के चौथे दिन Israel का दुनिया को हिला देने वाला बयान, Benjamin Netanyahu बोले- अब होगी अनंत शांति...

FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर संभव, ईरान की जगह ले सकता है इराक या UAE?