झारखंड सरकार ने किया ऐलान, किसानों का 980 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

रांची। झारखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्ताधारी गठबंधन ने बृहस्पतिवार को राज्य के 2.46 किसानों के 980 करोड़ रुपये का ऋण माफ करने की घोषणा की है। झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री तथा कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने 2,46,012 किसानों के पचास हजार रुपये तक का ऋण माफ करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्ज माफी को लेकर कृत संकल्प है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने की सरकार की निंदा, कहा- ट्विटर को ‘‘नियंत्रित करने की’’ सरकार की नीति ठीक नहीं

गौरतलब है कि दिसंबर, 2019 के विधानसभा चुनावों के अपने चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों के दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करने का वादा किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर