By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में उम्रकैद की सजा काट रहे 24 कैदियों की रिहाई का फैसला लिया गया। सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, परिषद ने उम्रकैद की सजा काट रहे 50 कैदियों की रिहाई की समीक्षा थी और अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर विचार-विमर्श के बाद 24 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी।