राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते झारखंड सरकार ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है। हालांकि, लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा। फिलहाल लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिये ही थी। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, 26 नए मामले सामने आए

वहीं, पहले के निर्णय के अनुसार राज्य में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, सिनेमाहाल, मॉल, सैलून, स्पा, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बार, अंतरराज्यीय बस सेवा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जिम, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सख्ती से जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Travel in Budget: IRCTC लेकर आया इंदौर वालों के लिए सस्ते टूर पैकेज, इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

भारी मुनाफावसूली से लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 733 अंक फिसला, निफ़्टी 22,475 पर क्लोज

Rahul Gandhi के रायबरेली से लड़ने पर बोलीं एनी राजा, ये तो वायनाड की जनता के साथ अन्याय होगा

प्रधानमंत्री को सामान्य ज्ञान नहीं है, पश्चिम बंगाल की CM ममता का बड़ा प्रहार, कहा- खुद भी तो 2 सीट पर खड़े हुए थे