झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बोले, सरकार दो नयी ‘कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला’ बनाने में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

रामगढ़। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में तेजी लाने की जरूरत के बीच रांची के इटकी में और धनबाद के पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दो नयी प्रयोगशालाएं स्थापित करने में जुटी है। उन्होंने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से रांची के इटकी और पीएमसीएच में बनायी जा रही इन दो प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस की जांच की अनुमति एवं मान्यता देने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना का बढ़ता कहर, 6000 के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

गुप्ता ने कहा कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की जांच के लिए और प्रयोगशालाओं की आवश्यकता है। इतना ही नहीं राज्य ने केन्द्र सरकार से चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की भी मांग की है लेकिन अभी इसकी आपूर्ति समुचित मात्रा में नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबन्ध में उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा है। झारखंड में अभी तक कुल 13 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से 72 वर्षीय एक रोगी की बुधवार देर रात बोकारो में मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी