Jharkhand High Court ने सरकार को खुले में मांस की बिक्री रोकने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को केंद्र द्वारा बनाए गए खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और खुले में मांस की बिक्री को रोकने का निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ श्यामानंद पांडे द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने न्यायालय को बताया कि खुले में बकरियों व मुर्गियों को काटा जाता और उनके शवों को दुकानों में लटका दिया जाता है, जो राह चलते हुए लोगों को दिखाई देते हैं।

पीठ ने खुले में मांस की बिक्री पर नाराजगी व्यक्त की और राज्य सरकार तथा रांची नगर निगम को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। अदालत ने सरकार को केंद्र द्वारा बनाए गए खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने का भी निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा