Jharkhand: 15 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

रांची में 15 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद करने के बाद दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के कुछ तस्करों के ‘ब्राउन शुगर’ की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के तिरिल इलाके में स्थित शांतिनगर में एक अभियान चलाया गया और दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने छापेमारी में एक लड़की को भी हिरासत में लिया है।’’ सदर थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

मैक्रों की मुस्कान, कार्नी की चुप्पी, ट्रंप की Awkward Diplomacy, G7 कैसे बना रियलिटी चेक सम्मेलन

जय शाह ने Women T20 WC 2026 के रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग वीकेंड को सराहा, बताया इतिहास की शुरुआत

भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल

UAE-कनाडा और PM मोदी की ताबड़तोड़ मीटिंग, जानें क्या हुई बात?