'झारखंड अब इस्लामिक राज्य, वे इसे बांग्लादेश में विलय कर देंगे', आखिर हेमंत सोरेन सरकार पर क्यों बरसे निशिकांत दुबे

By अंकित सिंह | Mar 03, 2025

झारखंड सरकार के एक आदेश को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार ने अपने आदेश में मुस्लिम अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस आदेश में प्रतिदिन शाम चार बजे छुट्टी और जुम्मे के दिन नमाज पढ़ने के लिए दोपहर में विशेष छुट्टी का जिक्र है। अब इसी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि झारखंड अब इस्लामिक राज्य है, झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालय में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होता है, 2007 में यह आदेश भी कांग्रेस के सरकार में ही लागू हुआ था। 

उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये बढ़ रहे हैं। सरकार उन्हें खुश करने के लिए क्या कर रही है इसकी परतें खुलती जा रही हैं। मैंने हाल ही में सदन में यह मुद्दा उठाया था कि झारखंड के कई स्कूलों में उर्दू की पढ़ाई होती है और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होती है। मुझे लगता है कि केंद्र को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए, अन्यथा झारखंड की स्थिति ऐसी है कि एक दिन वे इसे बांग्लादेश में विलय कर देंगे। उन्होंने कहा कि कल मेरा ट्वीट रमज़ान के लिए था जहां उन्होंने (राज्य सरकार) सरकारी कर्मचारियों को शाम 4 बजे के बाद जाने की अनुमति दी है। देवघर में हमारी कांवर यात्रा है, पूरे 1 महीने की छुट्टी क्यों नहीं है? हिंदू और मुसलमानों के लिए अलग-अलग कानून क्यों? 

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी