झारखंड पुलिस ने साइबर अपराधी को मणिपुर से गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

झारखंड पुलिस ने मणिपुर से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुमला के अंबेडकर नगर निवासी अमरुद्दीन खान द्वारा गुमला थाने में 12 सितंबर को साइबर धोखाधड़ी के जरिये उनके बैंक खाते से 8.45 लाख रुपये निकाले जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मणिपुर गई और लेन-देन की पुष्टि की। यादव ने कहा कि इसके बाद आरोपी खाताधारक से पूछताछ की गई और इस दौरान उसने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि उसने 11 सितंबर को आठ लाख रुपये निकाले थे।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और इंफाल की अदालत से ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी मिलने के बाद उसे 11 अक्टूबर को गुमला लाया गया। वह फिलहाल जेल में है। यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से तीन एटीएम कार्ड, सात बैंक पासबुक, दो मोबाइल फोन और कई बैंकों की चेकबुक बरामद की हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह