झारखंड: लातेहार में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो माओवादी गिरफ्तार किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2024

झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से हथियार एवं गोला बारूद भी जब्त किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें सिकित-बंदुआ जंगल में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, पुलिस दल को देखते ही माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की।

हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर माओवादी जंगल में भाग गए, लेकिन उनके दो साथी पकड़े गए। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन की तीन राइफलें, 96 कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा