झारखंड पुलिस ने हरियाणा, बिहार से पांच एटीएम चोरों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2024

झारखंड पुलिस ने 14 एटीएम से करीब 50 लाख रुपये लूटने के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को हरियाणा और बिहार से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उसी दिन गिरोह ने चतरा जिले में एटीएम से 17.95 लाख रुपये लूटे और अगले दिन बिहार के नवादा जिले में 29.50 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने गिरोह के सरगना आसिफ उर्फ ​​गंजा (25) को 30 सितंबर को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया और उससे मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को बिहार के विभिन्न स्थानों से चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम मियां (53), अविनाश गिरी (35), सुनील गिरी (30) और गुड्डू सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.70 लाख रुपये और चार कारें भी बरामद की हैं।

प्रमुख खबरें

Vastu Remedies: क्या आपके घर में भी है निगेटिविटी? इन Effective Remedies से मिटाएं Money Loss और कलह

Modi ने पिछले साल China जाने से पहले चली थी तगड़ी चाल, अब Xi Jinping के India आने से पहले खेल दिया बड़ा दाँव

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर