Jharkhand में पुलिसकर्मी के किशोर बेटे को बचाया गया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी के किशोर बेटे को बचाया गया और उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस हवलदार दिनेश कुमार सिंह के 18 वर्षीय बेटे संदीप कुमार का बृहस्पतिवार शाम दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। हवलदार वर्तमान में बोकारो जिले के तेनुघाट में तैनात हैं। सिंह ने मामले की सूचना पलामू की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रामेसन को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाउसिंग कॉलोनी इलाके में एक घर पर छापा मारा और संदीप को बचाया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं की पहचान शुभम शुक्ला और चंदन शुक्ला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का रहने वाला चंदन 2021 में इसी तरह के मामले में शामिल था। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

President Murmu के Ayodhya दौरे से पहले एक्शन में CM Yogi, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Congress में एकता नहीं, Speaker Om Birla के खिलाफ प्रस्ताव गिरने पर Giriraj Singh का तंज

Middle East Crisis पर Modi सरकार का एक्शन, अमित शाह की अगुवाई में बना High-Level पैनल

Shubman Gill को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को मिलेगा BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड