झारखंड: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की मौत के बाद रामगढ़ जिले में तनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने भागने के लिए नदी में छलांग दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर रविवार को जिले में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (बोकारो रेंज) क्रांति कुमार गरिदेशी ने घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

एसडीपीओ (रामगढ़) परमेश्वर प्रसाद ने पीटीआई को बताया कि अंसारी को एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने कहा कि उसने संगठन के एक सदस्य राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करके सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की थी। गिरफ्तारी के बाद बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी भुरकुंडा पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और सिन्हा की तत्काल रिहाई की मांग करने लगे।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच