Jharkhand: INDIA Bloc में खटपट! कांग्रेस-JMM पर RJD का तंज, सभी फैसले 2 मिनट नूडल्स की तरह नहीं लिए जाते

By अंकित सिंह | Oct 19, 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगी दल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ सीट बंटवारे पर नाराजगी व्यक्त की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि उनकी पार्टी जेएमएम और कांग्रेस राज्य की 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि हम आपके सामने एक खास वजह से आये हैं। आप देख सकते हैं कि हमारा पूरा नेतृत्व हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी के अनुरोध पर यहां है। आज सुबह हमारी बैठक हुई और उस बैठक में निर्णय लिया गया कि वोट की ताकत और जनाधार राजद के पक्ष में है। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 । भाजपा के 'रोटी, बेटी और माटी' बचाने के संकल्प के आगे कमजोर पड़ी JMM

झा ने कहा कि सबके होते हुए भी अगर आपने हमें गठबंधन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया तो दुख होता है। आज हमारी जो बैठक हुई है, उसमें हमने अलग-अलग जिलों में 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहां हम शायद अकेले भी बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। पार्टी ने स्पष्ट कि किया कि ‘‘उसने सभी विकल्प खुले रखे हैं।’’ उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि सभी फैसले '2 मिनट' नूडल्स की तरह तुरंत नहीं लिए जा सकते। सीट बंटवारे पर राजद की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एएनआई से कहा, ''किसी की ओर से कोई नाराजगी या नाराजगी नहीं है।''

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे