झारखंड: जमीन विवाद में व्यक्ति का सिर धड़ से काटने के आरोप में दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

झारखंड के रांची जिले में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति का कथित रूप से सिर धड़ से अलग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के भुर्सुडीह के जंगल में हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगदीश स्वांसी (40) और पुरन कुमार स्वांसी (30) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी हरी मुंडा (35) फरार है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता सुरेश स्वांसी द्वारा तमाड़ थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे

Haryana: भिवानी में ‘बॉडीबिल्डर’ की हत्या मामले में बेंगलुरु से तीन लोग गिरफ्तार

Gujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन अधिकारियों पर हमला किया, 47 घायल