Jharkhand: दुमका में झूले से टकराकर महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

झारखंड के दुमका जिले में नशे में धुत एक महिला एक मेले में ब्रेकडांस झूले की ट्रॉली से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान संग्रामपुर के टोंगी निवासी गुलाबी देवी (50) के रूप में हुई है। वह आदिम पहाड़िया जनजाति की थीं।

पुलिस ने बताया कि महिला कथित तौर पर शराब के नशे में थी और वह रोजाना सरैयाहाट में लगे मेले में आती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला मंगलवार रात को ब्रेकडांस झूले के घेरे के भीतर घुस गई थी, तभी वह झूले की एक ट्रॉली से टकराकर गिर गई। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।’’

अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को तुरंत दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

तेहरान की गुप्त बैठक से ‘ईरान के ओपेनहाइमर’ तक: मोसाद के उन ऑपरेशनों की कहानी जिसने हिला दिया ईरान

BTS का धमाका! नए एल्बम Arirang का 14-गानों वाला ट्रैकलिस्ट जारी, जानें रिलीज डेट और 2026 वर्ल्ड टूर का पूरा शेड्यूल

Kejriwal की ईमानदार Holi से सियासत गरम, Sandeep Dikshit बोले- त्योहारों को तो बख्श दीजिए

Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट