झारखंड : मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या,चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय महिला का सिर कलम कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला का सिर काटकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि तीन जून को जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के भालुकपहाड़ी और भदुआगोरा गांवों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का धड़ पड़ा मिला था।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और विभाग के तकनीकी प्रकोष्ठ से मिले साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया।

एसपी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित मैनू माझियान और उनके बीच महिलाओं के नहाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जलाशय से मछली पकड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था।

लुनायत ने कहा कि आरोपियों ने महिला पर हमला किया और उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल से महिला का सिर बरामद कर लिया, जबकि अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एक पहाड़ी की चोटी से मिली।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है