'जीजी-जीजा पर्यटक के रूप में वायनाड पहुंचे है' प्रियंका गांधी पर BJP ने कसा तंज, पूछा- संकट के वक्त आप कहां थे

By अंकित सिंह | Oct 25, 2024

वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी पर तीखा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुघ ने कहा कि हरियाणा में किसानों को लूटने के बाद 'जीजी-जीजा' दंपति पर्यटक के रूप में वायनाड पहुंचे हैं और उन्हें स्थानीय लोगों के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा के किसानों को लूटने के बाद 'जीजी-जीजा' दंपत्ति अब पर्यटक बनकर वायनाड पहुंच गए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों के दर्द से कोई मतलब नहीं है, न ही इलाके के विकास से। जब वायनाड में बाढ़ आई हुई थी और लोग संकट में थे, तब वे कहां थे? आज वे वोट मांगने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: अरे हो जाएगा, कर लेंगे.... Hollywood में नहीं चलता है Bollywood वाला जुगाड़, Priyanka Chopra ने किया खुलासा

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने बुधवार को कलपेट्टा में जिला कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले, राहुल गांधी और प्रियंका ने केरल के कलपेट्टा शहर में एक विशाल रोड शो किया और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने अपने भाई के कठिन समय में उनका साथ देने के लिए वायनाड के लोगों का आभार व्यक्त किया। वायनाड सीट लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, जिन्होंने रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा। वायनाड में उपचुनाव 13 नवंबर को होना है।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित

Health Tips: Family History में Diabetes होने पर कितना है Risk? जानिए Prevention और Risk Factors

Adani Airport वैश्विक निवेशकों से जुटाएगी 1 अरब डॉलर, कंपनी का मूल्यांकन 18 अरब डॉलर

पहली ही परीक्षा में फेल हो गया Makkah Pact, Saudi पर Houthi Attack होते ही छिप गयी Munir की सेना