जिन्ना का दो-राष्ट्र का सिद्धांत आज के दौर में और अधिक स्वीकार्य वास्तविकता : बाजवा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कहना है कि देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का दो राष्ट्र का सिद्धांत आज के वक्त में और अधिक स्वीकार्य वास्तविकता है। बाजवा ने जिन्ना की 143वीं जयंती पर बुधवार को कराची में उनके मकबरे पर यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: अगर पाकिस्तान काली-सूची में गया तो देश पाई-पाई को हो जाएगा मोहताज

उन्होंने कहा, ‘‘दो राष्ट्र के सिद्धांत के आधार पर पाकिस्तान का गठन करने की जिन्ना की सोच आज और अधिक स्वीकार्य वास्तविकता है। हमें पाकिस्तान देने के लिए हम उनका कितना भी शुक्रिया अदा करें, वह कम ही होगा।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री एहसान इकबाल भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

बाजवा ने कहा कि मुश्किल वक्त में अल्पसंख्यकों समेत सभी पाकिस्तानी साथ आए हैं।  उन्होंने कहा कि जिन्ना का दृष्टिकोण ‘‘आस्था, एकता और अनुशासन’’ के सिद्धांतों के साथ पाकिस्तान को आगे ले जाने के लिए लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.