Donald Trump के गिड़गिड़ाने पर माने जिनपिंग, टैरिफ पर तकरार के बीच हुई बात, थम जाएगा ट्रेड वॉर?

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

टैरिफ वार्ता के ठप होने से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत हुई है। इस बातचीत की रिपोर्ट चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी। खबर लिखे जाने तक व्हाइट हाउस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। यह बातचीत बढ़ते तनाव के बीच हुई है। ट्रंप ने बीजिंग पर पिछले महीने जिनेवा में हुए टैरिफ रोलबैक समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। जिसपर पलटवार करते हुए बीजिंग ने दावा किया था कि वाशिंगटन ने झूठे आरोप लगाए हैं और चीन पर आम सहमति का उल्लंघन करने का अनुचित आरोप लगाया है।

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में 90 दिनों का नाजुक संघर्ष विराम एक महीने से भी कम समय में टूट गया, जब दोनों पक्षों ने जिनेवा में एक दूसरे पर टैरिफ कम करने पर सहमति जताई। ट्रंप ने चीन पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव फिर से बढ़ गया। 30 मई को ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने लिखा बुरी खबर यह है कि चीन ने, शायद कुछ लोगों के लिए आश्चर्य की बात नहीं है, हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है। मिस्टर नाइस गाइ होने के लिए इतना ही काफी है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी