जिनपिंग ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई, कहा- पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए जरूरी हैं भारत चीन के बीच का मजबूत संबंध

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को पद संभालने पर बधाई देते हुए कहा कि वह राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और  मतभेदों को दूर करने की दिशा में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। एक बधाई संदेश में राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं और एक स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के लिए अनुकूल है। इसके साथ-साथ  पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए जरूरी हैं। 

इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष स्टेशन को लेकर चीन का बड़ा कदम, तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला के मॉड्यूल में सफलतापूर्वक किया प्रवेश

बता दें कि प्राचीन परंपराओं एवं आधुनिक राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ली। वह जनजातीय समुदाय से आने वाली देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष और इस शीर्ष संवैधानिक पद को ग्रहण करने वाली दूसरी महिला हैं। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में आज भारत के प्रधान न्यायाधीय एन वी रमण ने मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।  

प्रमुख खबरें

World Map में सटीक सुधार के UNGA प्रस्ताव पर भारत ने किया समर्थन

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

मस्जिद पहले बनी, बाद में कलेक्ट्रेट आया, Saharanpur बुलडोजर कार्रवाई पर Owaisi का तीखा हमला