By अभिनय आकाश | Sep 17, 2026
ब्रिक्स समिट के दौरान भारत मंडप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंस दे रहे हैं। सामने बैठे थे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग अचानक मोदी रुके शी की तरफ देखा और उसके अनुवादक से पूछा इज इट ओके सवाल दोबारा पूछा गया कैमरे ने शी के चेहरे को कैद किया। फिर खबर आई कि जिनपिंग प्रधानमंत्री द्वारा ब्रिक्स के नेताओं के लिए बुलाई गई गाला डिनर में भी शामिल नहीं हुए। फिर चीन लौटते ही अस्पताल पहुंचने का दावा सामने आने लगा। क्या सच में ब्रिक्स समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति की तबीयत अचानक इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें मेडिकल टीम ने संभाला क्या चीन के राष्ट्रपति की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें मेडिकल टीम की मदद लेनी पड़ी। चीनी लोकतंत्र पार्टी यानी सीडीपी के चेयरमैन जी वांजून ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि भारत से लौटते ही से जिनपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए 301 हॉस्पिटल ले जाया गया।
वानजुन का दावा यहीं खत्म नहीं हुआ। उनके मुताबिक भारत से चीन लौटने के बाद शेजपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए बीजिंग 301 हॉस्पिटल ले जाया गया। यानी अगर वाजून के दावे को सही माने तो मामला सिर्फ थकान या आराम करने तक सीमित नहीं था। बल्कि ब्रिक्स समिट के दौरान जिनपिंग की तबीयत को लेकर स्थिति गंभीर हो गई थी। बीजिंग 301 हॉस्पिटल चीन की सैन्य चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ा प्रमुख अस्पताल माना जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर शी जिनपिंग को वास्तव में वहां ले जाया गया था तो उनकी तबीयत कितनी खराब थी? क्या ब्रिक्स समिट के दौरान सामने आई उनकी असहजता इसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत थी क्या गाला डिनर से उनकी दूरी भी इसी वजह से थी और क्या भारत यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव के पीछे भी स्वास्थ्य कारण था जी वानजून ने अपने पोस्ट में इससे आगे भी कई दावे किए।
उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग के चीन लौटने के समय बजिंग एयरपोर्ट पर सामान्य तौर पर दिखाई देने वाला आधिकारिक स्वागत नजर नहीं आया। वाजून के मुताबिक एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी नहीं थी और कोई बड़ा औपचारिक स्वागत कार्यक्रम भी नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि शी को एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल ले जाएगा। यहीं से यह मामला सिर्फ जिनपिंग की सेहत तक सीमित नहीं रहता बल्कि चीन ही अंदरूनी राजनीति से भी जुड़ता दिखाई देने लगता है।